जबलपुर : जबलपुर में नशे के सौदागर लगातार सक्रिय हैं। नशे के आदि लोगो को नशा मुहैया कराने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय हैं और अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। वही पुलिस भी लगातार समय समय पर इन नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही हैं।
इसी क्रम में जबलपुर पुलिस को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं। जबलपुर की गोहलपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर युवक से पूछताछ में जुटी हुई हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की चंडाल भाटा इलाके में एक युवक अभिषेक खरे अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। जिस पर तत्काल गोहलपुर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार किया। जहां तलाशी लेने पर युवक के पास से 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली है जिसे जप्त किया गया हैं।
वही मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह अवैध मादक पदार्थ स्मैक कहां से लाया था और किसे देने के लिए खड़ा था। वहीं आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित