खरगोन : चीन के हांगझोउ में एशियन गेम्स में निशानेबाजी में दो गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने वाले खरगोन जिले के छोटे से गांव के शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह के आज अपने गृह जिले खरगोन पहुंचने पर रैली निकाल कर जोरदार स्वागत किया गया।
बचपन में खरगोन की गोकुलदास पब्लिक स्कूल में पढने वाले प्रताप सिंह की बच्चो ने शहर में भव्य स्वागत रैली निकाली। किला परिसर से सराफा बाजार होते हुए गोकुलदास स्कूल तक शहर में खुली जीप में निकले ऐश्वर्य का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान बच्चो में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्य से ऑटोग्राफ लेने के लिये स्कूली बच्चो की भीड उमड गई। बच्चो की खुशी का ठीकाना नही था।
खरगोन के साथ ही मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन करने वाले 23 वर्षीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह का कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में अभिनंदन किया गया।
कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने कहा की एशियन गेम्स में दो गोल्ड पदक जीतना खरगोन जिले के लिये गौरव की बात है। एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर भारत और खरगोन का नाम रोशन करने वाले मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान खिलाडी ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल में वल्ड रिकार्ड भी बनाया है।
अपने गृह जिले में हुए जोरदार स्वागत से अभीभूत ऐश्वर्य प्रताप सिंह का कहना है की भविष्य में 2024 ओलंपिक गेम्स मे भारत के लिये पदक जीतना उनका लक्ष्य हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित