Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) शहर के एक हॉस्टल (Hostal) में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें शिवपुरी (Shivraj) से इंदौर पढ़ाई करने आए एक छात्र की देर रात ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। खुड़ैल टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया (Mahendra Singh Bhadoriya) ने बताया कि छात्र का नाम आयुष्मान पिता अमित गुप्ता है।
वह यहां के इंडेक्स कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) के दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार देर रात छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर खड़ा था। उसी समय हॉस्टल के नीचे से उसे किसी ने आवाज़ लगाई, उसने रेलिंग पर लटक कर झांकने की कोशिश की, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा।
वहीं, यह घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसमें दिखा रहा है कि छात्र का पैर फिसलने से मौत हुई है। वहीं, पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान की मां शिवपुरी में ही डॉक्टर है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। गौरतलब है कि 3 माह पहले इंडेक्स कॉलेज में ही एक छात्र की मौत हो गई थी। वह अपने हॉस्टल के छत की गैलरी से गर्ल्स हॉस्टल की गैलरी में जाने की कोशिश कर रहा था।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत