इंदौर: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर बना अपराधों का गढ़, अपराधियो व लोगो मे पुलिस का कोई ख़ौफ़ नही रहा हैं। देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक सुरक्षा गार्ड ने मामूली बात पर लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध गोलियां चलाई जिससे मौके पर 2 की मौत हो गई वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीकांड में जीजा साले कि मौत हो गई। उनके शवो पीएम के लिए भिजवाया गया वही आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। दोहरा हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल हो गया।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अशांत होता जा रहा है। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में देर रात 11 बजे बैंक के एक गार्ड ने दहशत मचा दी। कुत्ता घुमाने की मामूली सी बात पर गार्ड का पड़ोसियो से विवाद हुआ और गार्ड द्वारा लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां बरसाई दी
इसमें पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई। इनके परिवार के छह लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं गंभीर घायल बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, म्रतक राहुल (28) पुत्र महेश वर्मा और विमल (35) पुत्र देवकरण अमचा रिश्ते में जीजा-साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गार्ड राजपाल कुत्ता घुमा रहा था।इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों लड़ने लगे। राहुल के परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा और राहुल के परिवार के बाकी लोग भी बाहर आ गए। गुस्से में गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने राहुल, विमल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं। घायलों में वे लोग भी हैं, जो शोर सुन घरों से बाहर आए थे।
वही घटना का सिक्युरिटी गार्ड द्वारा गोलियां चलाने वाला लाइव वीडियो सोशल मीडिया और जमकर वाइरल भी हो रहा है। जिसमे स्पष्ठ दिखाई दे रहा है कि सिक्युरिटी गार्ड पहली मंजिल से बन्दूक लोड कर फायर कर रहा हैं
फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिक्युरिटी गार्ड उसके भाई व पुत्र को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जप्त की है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध