छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने सुबह के 11 बजे तक 26 नक्सलियों को ढेर किया है। एनकाउंटर के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक घायल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ”एक हमारा जवान घायल हुआ है, वह खतरे से बाहर है। जवानों ने करिश्मा कर दिखाया हैं। 26 से ज्यादा नक्सली मारे गये है। अंतिम सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ‘
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ”बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर का इलाका है, वहां पर डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है। ये बहुत बड़ी सफलता है। डेड बॉडी और हथियारों के बारे में जल्द बताया जाएगा।
उन्होंने कहा, ”नक्सलियों से कहना है कि केंद्र और राज्य की सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती है। अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान कहा कि मैं नक्सलियों से निवेदन करता हूं कि मुख्य धारा में लौटें और चर्चा करें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यही अपील की है। हथियार से कोई फल नहीं होता है। उन्हें मुख्यधारा में जुड़कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए।
फिलहाल अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह से डीआरजी के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

More Stories
राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को राज्यसभा सभापति की मिली मंजूरी
मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान, पुलिस जाँच जारी
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा