उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची का कई दिनों से इंतजार जारी था। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पत्र के अनुसार संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया हैं।
भारतीय जनता पार्टी मप्र संगठन चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को घोषित किया जाता हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित