इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चोर आम नागरिकों के साथ ही मंत्रियों के घरों को भी नही छोड़ रहे हैं। चंदन चोरों ने इंदौर के रेसिडेंसी इलाके में चंदन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने राज्यमंत्री तुलसी सिलावट के शासकीय आवास में घुसकर चंदन के पेड़ काट दिए। मंत्री के बंगले में घुसे चोरों ने पास ही बने एक ओर शासकीय अधिकारी के बंगले में भी चंदन के पेड़ चुराने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों के जागने पर चोर मौके से फरार हो गए। पेड़ चोरी के मामले में संयोगितागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंदौर के संयोगितागंज थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां मंत्री तुलसी सिलावट के खाली पड़े आवास में चंदन चोर घुसे थे। चोरों के घुसने पर हुई हलचल की आवाज पड़ोसियों को लगी तभी तुरंत थाने फोन कर दिया गया जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची और चंदन चोर मौके से फरार हो गए।
मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले चोरों ने कुछ पेड़ों को काट दिया था और पास ही बने अधिकारी के बंगले के पेड़ों पर निशान लगाए थे।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि कुछ महीनों पहले इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ा गया था और हाल ही में हुई घटना के सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे हैं
जिसके आधार पर अब चोरों की तलाश की जा रही है।
उम्मीद की जा सकती है कि जल्द से जल्द ही मंत्री के घर पेड़ काटने वाले चंदन चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे। हालांकि इस प्रकार मंत्री के घर चोरों के धावे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित