April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मंत्री सिलावट के बंगले पर चंदन चोरी करने वाले चंदन चोर गिरोह धराया, 7 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: राज्य मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी बंगले में हुई चंदन चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से पूछताछ में तीन अलग-अलग चंदन लकड़ी की चोरिया का भी खुलासा हुआ हैं।

दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के रेसीडेंसी कोठी में राज्यमंत्री तुलसी सिलावट सहित आईएएस अधिकारी के सरकारी बंगलों में हुई चंदन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां कई अधिकारियों और मंत्री तक के बंगले को चंदन चोर ने निशाना बनाया।

जहां घटना में अलग-अलग तीन पेड़ काटकर चंदन चोर ले गए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कारखानों में अगरबत्ती और इत्र बनाने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे बेचकर अच्छी खासी रकम जुटाई जाती है।

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना शाहजहां को गिरफ्तार किया है जिस पर पूर्व में रतलाम में भी चंदन चोरी के मामले दर्ज है। मामले में कुछ कंपनी संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में आये है।अन्य और भी हुई चंदन चोरी की वारदातों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाल चंदन की लकड़ी लाखों रुपए मूल्य में बेची जाती है।

पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही अन्य की तलाश की जा रही। पुलीस के लिए यह एक बडी सफलता है और ओर इन चंदन चोरों से अन्य चोरी के मामलो में भी पुलिस को सफलता मिल सकती है।

Share to...