सागर: सागर पुलिस को अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। आरोपियों को अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।
सागर जिले के देवरी में आठ राउंड अवैध रिवाल्वर के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने एक ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसुम विहार कॉलोनी में ऑल्टो कार क्रमांक MP04 सीजी4665 में निलेश पिता धनीराम गौड़ उम्र 26 साल निवासी सरखेड़ा कमर में एक देसी रिवाल्वर लिए है, साथ में मंगल पिता सतपाल डांगी 26 साल, निवासी सरखेड़ा, पूरन पिता श्री राम गौड़ उम्र 22 साल निवासी बूड़ी मुआर पीछे सीट पर बैठे हैं। देवरी पुलिस ने सूचना पर तत्परता से पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की और उनके पास अवैध रिवाल्वर पाए जाने पर जप्त की गई। जिनका उनके पास कोई भी लाइसेंस नहीं था। वह देसी रिवाल्वर थी और आठ राउंड की थी जिसे देवरी में बेचने के लिए बुलाया गया था, यह बात आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देवरी थाने लाया गया, जहां तीनों के विरुद्ध 25 ए – आर्म्स एक्ट के तहत मामले पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 7 वर्ष पहले छतरपुर से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी तथा ऑल्टो कार गौरझामर में निवासी रोशनी पिता निलेश लोधी की है, जो 64000 में गिरवी रखना बताया गया।
पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित