Pune : पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट (Seram Institute) में निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई है। हालांकि आग लगने से सीरम इंस्टीट्यूम में बनने वाली कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण प्रभावित नहीं होगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के सहयोग से विकसित इस वैक्सीन का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है, इसका परिसर करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिस मंजरी कॉम्पलेक्स में आग लगी थी, वह वैक्सीन फैकल्टी के स्थान से कुछ मिनट की ही दूरी पर है। इसे स्पेशल इकोनॉमिक जोन का हिस्सा माना जा रहा है। भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए मंजरी कॉम्पलेक्स में 8-9 भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण