कोरोनावायरस के कारण स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा की 26 मार्च को मौत हो गई। प्रिंसेस मारिया स्पेन के रॉयल परिवार की कैडेट ब्रांच की सदस्य थीं। वह हाउज ऑफ बॉरबन-पार्मा की सदस्य थीं। प्रिंसेस मारिया टेरेसा, शाही परिवार की पहली सदस्य हैं, जिनकी कोविड-19 से मौत हुई है।
26 मार्च 2020 को मारिया टेरेसा डी बॉरबन पार्मा और बॉरबन बसेट का पैरिस में देहांत हो गया है। वह 86 साल की थीं और कोविड-19 से पीड़ित थीं। प्रिंसेस मारिया के भाई प्रिंस सिक्सटो एंरिक्यू डी बॉरबन ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए भी इसकी जानकारी दी है।
प्रिंसेस मारिया टेरेसा का अंतिम संस्कार मैड्रिड में किया गया था। पोस्ट में आगे कहा गया है कि डॉन सिक्सटो एंरिक्यू अपनी बहन के लिए लोगों से दुआ मांग रहे हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। यहां आपको बता दें कि प्रिंसेस मारिया शाही परिवार की पहली सदस्य हैं, जिनकी कोरोनावायरस के कारण मौत हुई है। प्रिंसेस मारिया का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई फ्रांस में पूरी की थी।

More Stories
केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य
मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी