April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे फ्रांस दौरे पर, करेंगे कार्यक्रम की सहअध्यक्षता

राज पटैरिया
प्रधानमंत्री मोदी अपने फ्रांस दौर पर पहुंचे है, जहाँ वह पेरिस मे आयोजित ऐआई समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री का यह फ्रांस दौरा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि दोनों देशों के आपस मे काफी मजबूत संबंध है और इस दौरे के बाद रक्षा के क्षेत्र मे दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील तय मानी जा रही है।

गौरतलब है कि फ्रांस के पेरिस मे दो दिवसीय एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ फ्रांस के राष्ट्रपति मक्रों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम की सह अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया, जिसको स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुँचे है।

इस एआई समिट मे कई देश हिस्सा लेंगे जहाँ एआई की बड़ती जरूरतों और एआई की गाईडलाइन को लेकर चर्चा की जायेगी। साथ ही लगभग हर देशों मे एआई पहुंचाने के लिए कदम उठाये जाएंगे। इस समिट मे कई बड़ी एआई कंपनीयां भी हिस्सा लेंगी, जो कि एआई को लेकर प्रोत्साहित करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के इस फ्रांस दौरे मे वह फ्रांस के राष्ट्रपति मक्रौं से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिसमे दोनों देशों के बीच व्यापार मजबूत बनाने को लेकर वार्ता की जायेगी और इस वार्ता से रक्षा क्षेत्र मे कई डील होने की संभावनाएं लगाई जा रही है। दोनों देशों के बीच काफी मजबूत संबंध है और प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इन संबंधों को ओर मजबूत बनायेगी।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस दौरे के बाद अमेरिका पहुंचेंगे जहाँ वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे पर भी दुनिया की नजर रहेगी और यह दौरा भी रणनीतिक रूप से दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Share to...