April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नशे पर पुलिस का प्रहार, लाखो रुपये कीमती ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे के व्यापार व नशा तस्करी रोकने को लेकर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं लगातार नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं।

ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से नशे की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तलाशी में 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। बदमाश आगर से इंदौर में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचे थे की पुलिस टीम ने धरदबोचा।

दरअसल विजयनगर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि एक बाइक पर सवार तीन युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं और तस्करी करने के लिए ड्रग्स लेकर आ रहे हैं।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों आकाश, अजय उर्फ छोटू सोनी, नमन उर्फ राज मुकेश को गिरफ्तार किया है और उनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख ₹बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Share to...