जबलपुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस व प्रशासन सक्रिय हैं। अंतरराज्यीय बॉर्डर के साथ ही अंतरजिला बॉर्डर व शहरों के साथ ही एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशनों सहित सभी जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहे हैं। अवैध हथियार, राशि, मादक पदार्थ आदि सभी अवैधानिक चीजो को लेकर लगातार कार्रवाईया की जा रही हैं।
इसी के तहत जबलपुर के मदन महल स्टेशन एक नंबर से रेलवे पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति के पास से तक़रीबन 6 लाख रुपये बरामद किए गए है।
थाना प्रभारी जीआरपी शशि धुर्वे ने बताया की उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रेलवे प्लेटफ़ार्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जिसके पास बड़ी मात्रा में रूपया है। पुलिस ने अपनी टीम चौकी प्रभारी मदन महल राजेश राज के साथ जब प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर जाकर देखा तो उन्हें एक व्यक्ति दिखाई दिया।
जीआरपी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 6 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से रुपयों के बारे में पूछा तो व्यक्ति ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी ना ही कोई वैध दस्तावेज पेश कर पाया। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर नगदी राशि को जप्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित