नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 109वें एपिसोड के जरिए आज देश के लोगों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में 75 वें गणतंत्र दिवस में महिला के प्रतिनिधित्व का जिक्र किया। इस वर्ष हमारे संविधान और लोकतंत्र को 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पूर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं साथ ही उन्होंने संबोधन में अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी ज्रिक किया है।
साल 2024 के पहले मन की बात के संबोधन में उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। इस वर्ष हमारे संविधान और सुप्रीम कोर्ट को 75 साल पूरे हो रहे हैं। ये पर्व हमारे लोकतंत्र की मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। भारत का संविधान काफी मंथन के बाद तैयार हुआ इसलिए उसे जीवंत दस्तावेज कहा जाता है। इसी संविधान के मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों को मूलभूत अधिकारों का वर्णन किया गया है। ये भी काफी दिलचस्प है कि संविधान के तीसरे अध्याय के शुरुआत में संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्रों को जगह दी है। प्रभु राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं का मुख्य स्रोत थे।
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने देव से देश की बात की थी, राम से राष्ट्र की बात की थी। साथियों अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबके हृदय में राम हैं। 22 जनवरी को लोगों ने राम ज्योति जलाई और दीपावली मनाई। मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलाएं। मुझे अच्छा लगा कि लोगों ने अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की। सामूहिकता की यही शक्ति, देश को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत