Britain : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) ने इस महीने होने वाली अपनी भारत (India) यात्रा को रद्द कर दिया है। वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आने वाले थे। बोरिस जॉनसन ने अपने देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर भारत का दौरा रद्द किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था। इससे पहले 2020 में बोरिस जॉनसन ने 70 वें जन्मदिन पर अपने भारतीय समकक्ष दोस्त नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं थी और आशा व्यक्त की कि दोनों नेता जल्द ही मिलेंगे।
उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट पर कहा था कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को उनके 70 वें जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपको जल्द ही देखने की उम्मीद करता हूं। लेकिन अब ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के तेजी से फैलते खतरे के बीच ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है और मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वह बहुत दुखी करने वाला और चिंताजनक है और फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है। महामारी की नयी लहर से निपटने के लिए सभी स्कूलों और व्यवसायों को बंद करने संबंधी स्कॉटलैंड का नया कानून मंगलवार से प्रभावी हुआ जबकि ब्रिटेन का कानून बुधवार सुबह से प्रभावी होगा।
इसबीच, जॉनसन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घर से काम करने के नियमों का कड़ाई से पालन करें। नए कानून के फरवरी मध्य तक प्रभावी रहने की संभावना है। टीकाकरण और संक्रमण की दर के आधार पर इसकी समीक्षा की जाएगी। सोमवार की रात टीवी पर देश के नाम संबोधन में जॉनसन ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि नया स्ट्रेन 50 से 70 प्रतिशत तक ज्यादा संक्रामक है इसका अर्थ है कि आपके इससे संक्रमित होने और दूसरों को संक्रमित करने की आशंका बहुत-बहुत ज्यादा है।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत