नईदिल्ली: आज शुक्रवार सुबह आम जनता पर महंगाई बम फूटा है क्योंकि आज दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। यानी कि पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हुआ है। बढ़े हुए दाम आज से लागू भी हो गए हैं।
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़ाकर 97.77 रुपये प्रति लीटर कर दी है जबकि डीजल का प्राइस 87.67 रुपये से बढ़ाकर 90.67 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। कि पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हुआ है। बढ़े हुए दाम आज से लागू भी हो गए हैं, नए रेट के बाद अब राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल अब से 90.78 रुपये में प्रति लीटर में बिकेगा।
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जो पहले 102 रुपये से 104 रुपये प्रति लीटर के बीच था, वह अब बढ़कर 105.14 रुपये से 107.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इन नई दरों से वाहन चालकों और अन्य उपभोक्ताओं पर सीधा भार पड़ेगा।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)
दिल्ली: पेट्रोल ₹97.91, डीजल ₹ 90.78
मुंबई: पेट्रोल ₹106.54, डीजल ₹ 98
कोलकाता: पेट्रोल ₹108.94, डीजल ₹95.13
चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67, डीजल ₹95.25
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.84, डीजल ₹88.93
नोएडा: पेट्रोल ₹97.83, डीजल ₹90.96
जयपुर: पेट्रोल ₹108.49, डीजल ₹94.72
क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेज उछाल मानी जा रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और आसपास के क्षेत्र में संघर्ष के कारण तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका सीधा दबाव भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करते हैं।

More Stories
धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा व अहम फैसला, हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर करार दिया
रामघाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का किया निरीक्षण, क्षिप्रा परिक्रमा एवं जल संरक्षण अभियान को लेकर दिया बड़ा संदेश
नीट यूजी परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी: धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री