खेलो के महाकुंभ यानी ओलंपिक का आज आगाज होने जा रहा हैं। पेरिस ओलंपिक का आधिकारिक आगाज आज यानी 26 जुलाई से होने जा रहा है। भारत के 117 खिलाड़ी इस इवेंट में भाग ले रहे हैं और अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। 4 साल में एक बार होने वाले गेम्स इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे हैं। पेरिस की सीन नदी से आज रात 11 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी, इसी के साथ ओलंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी। ओपनिंग सेरेमनी आज है, लेकिन ओलंपिक के कुछ गेम्स 2 दिन पहले 24 जुलाई से ही शुरू हो चुके हैं।
इस बार इन खेलों में फुटबॉल, रग्बी, हैंडबॉल और आर्चरी शामिल हैं। हालांकि, इन्हें क्वालिफिकेशन स्टेज ही माना जाता है।
पेरिस ओलंपिक में भारत ने 117 खिलाड़ियों का दल भेजा हैं। इन 117 सदस्यों के दल में तीन खेलों एथलेटिक्स(29), निशानेबाजी(21) और हॉकी(19) के आधे खिलाड़ी शामिल हैं। इन 69 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।
ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में फ्लोटिंग परेड जोर्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज पुल से शुरू होगी और ट्रोकाडेरो पर समाप्त होगी। यहां ओलंपिक सेरेमनी अंतिम शो होंगे। कार्यक्रम तीन घण्टे से अधिक समय तक चलने वाला हैं।
पेरिस ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीयों खिलाड़ियों से इस बार भारतीयों को ज्यादा से ज्यादा पदक लाने की उम्मीद हैं।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध