भारत के पैरा निशानेबाजो ने भारत का मान विश्व में बढ़ाया है। पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल और निहाल सिंह ने सोमवार को विश्व निशानेबाजी पैरा खेल (डब्ल्यूएसपीएस) विश्व कप में पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 वर्ग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता।
16 वर्षीय रुद्रांश ने इस प्रतियोगिता में फाइनल में 231.1 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया जबकि निहाल 222.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
16 वर्षीय रुद्रांश खंडेलवाल ने अपने दूसरे ही वर्ल्डकप में पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर एक शानदार उपलब्धि हासिल हैं।
रुद्रांश ने पैरालंपिक चैंपियन मनीष नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा।
रुद्रांश के पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर साथी खिलाड़ियों सहित कोच व सभी ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित