खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के मण्डलेश्वर थाना क्षेत्र के चोली गांव में गणेश मंदिर परिसर में घायल अवस्था में एक उल्लू मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची ईको वेलफेयर सोसायटी की टीम ने रेस्क्यू कर वन विभाग के सुपुर्द किया।
बताया जा रहा है की उल्लू के पंख पर चोट लगने से वो उड नही पा रहा था। मण्डलेश्वर वन विभाग ने अभिरक्षा में लेकर उल्लू का पशु चिकित्सको से उपचार कराया। उल्लू की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। उल्लू ईगल आउल प्रजाति का बताया जा रहा है। इसका वजन करीब सवा किलो है। उल्लू को बाएं पंख में लगी है। वन विभाग की टीम जाॅच विवेचना कर रही है की उल्लू को चोट कैसे लगी।
वन विभाग की रेंजर शिल्पी जायसवाल ने बताया की घायल उल्लू का उपचार कराया गया है। फिलहाल वन परिक्षेत्र कार्यालय में रखा गया है। खाने पीने की व्यवस्था की गई है। उल्लू स्वस्थ होकर जब उडने लगेगा तब जंगल में छोड देगे।
इधर ईको वेलफेयर सोसायटी के महादेव पटेल ने बताया गांव के कृष्णा ठाकुर ने सूचना दी थी की गांव के गणेश मंदिर के पीछे एक उल्लू घायल अवस्था में बैठा है। सूचना मिलते ही सदस्यों द्वारा उल्लू का रेस्क्यू किया गया। यह ईगल आउल प्रजाति का है। इसके बाएं पंख में चोट लगी है। रेस्क्यू कर उल्लू को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। मण्डलेश्वर में पशु चिकित्सक डाॅ पटेल ने उपचार किया है। 20 से 24 घन्टे में उल्लू ठीक होकर उडने लगेगा।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार गांव के गौरी – सोमनाथ मंदिर के ऊपर बरसों से बड़े आकार का उल्लू रह रहा है। जिसके साथ उसका परिवार भी देखा जाता है। संभवतः यह उल्लू उस ही परिवार का है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उल्लू के ठीक होने पर उसे पुनः इसी क्षेत्र में ही छोड़ा जाए। जिससे वह अपने परिवार से दूर न हो।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद