हीना तिवारी, उज्जैन: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय उत्कृष्ट उमावि नीलगंगा परिसर में उत्कृष्ट बालक छात्रावास में छात्रों के साथ विशेष भोज में शामिल होकर छात्रों के साथ भोजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष कमला कुंवर, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्म, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना आदि ने छात्रों के साथ सहभोज किया।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सहभोज के पूर्व अटल सभागृह में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि छात्र खूब पढ़ें और आगे बढ़ें कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्र के समक्ष दीप-दीपन किया। एपीसी गिरीश तिवारी, मुकेश जैन, मुकेश चौधरी, संजय शर्मा आदि ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण