April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NTA NEET 2020 REGISTRATIONS : एंट्रेंस के लिए आवेदन हुए शुरू, करें अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने MBBS और BDS सहित अंडरग्रेजुएट लेवल के मेडिकल कोर्सेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एंट्रेंस परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG Exam 2020) के आवेदन शुरू हो चुके हैं।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ntaneet.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दे परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त बनाने की योजना बनाई जा रही है। सिर्फ भारतीय नागरिक ही नीट की परीक्षा दे सकेंगे। छात्र पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिखी जा सकती हैं।

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथी 31 दिसंबर, 2019 तक है। परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो 15 जनवरी से 31 जनवरी तक सुधार कर सकते है्ं। एडमिट कार्ड 27 मार्च 2020 को जारी होंगे। इस बार नीट एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 154 शहरों में आयोजित की जाएगी।

एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे 4 जून, 2020 तक जारी होंगे। जो छात्र नीट परीक्षा को क्वालिफाई करते हैं उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। नीट यूजी 2020 की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को मेरिट के आधार पर देशभर के मेडिकल कालेजों में चलाए जा रहे एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों में एडमिशन मिलेगा।

Share to...