अयोध्या: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर परिसर में अब वीआईपी भी मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएंगे। राममंदिर परिसर में शनिवार से मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आम श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही यह फैसला लागू है लेकिन वीआईपी भक्तों के लिए गेट नंबर दो व गेट नंबर 11 से प्रवेश पर मोबाइल ले जाने की छूट थी। अब यहां भी यह सुविधा नहीं मिल पाएगी।
शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डॉ अनिल मिश्र, कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।कमिश्नर ने बताया कि मोबाइल फोन की वजह से दर्शन व्यवस्था में बाधा आ रही थी। आम दर्शनार्थियों के बीच इसे लेकर रोष भी था। सुरक्षा की दृष्टि से भी मोबाइल फोन पर प्रतिबंध की मांग की जा रही थी। देश में ज्यादातर मंदिरों में यही व्यवस्था है। इन सब कारणों से काफी दिनों से यह राय बन रही थी कि वीआईपी प्रवेश द्वारों से भी मोबाइल प्रतिबंधित होना चाहिए। अब राममंदिर में भी यह फैसला लागू कर दिया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित