जबलपुर: जबलपुर में उधार में शराब नही देना एक बुजुर्ग सेल्समेन को काफी महंगा पड़ गया। बदमाशो ने बुजुर्ग से जमकर मारपीट की ओर घायल कर दिया।
जबलपुर के गंगासागर में स्तिथ एक शराब दूकान में काम करने वाले एक बुजुर्ग सेल्समेन की दो बदमाशों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद डरा सहमा बुजुर्ग चेतराम यादव किसी तरह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित चेतराम ने बताया की वो शराब दूकान में सेल्समेन का काम करता है। रात के समय दुकान पर क्षेत्र का एक युवक अपने साथी के साथ आया और चेतराम से उधारी में शराब मांगने लगा। उसने शराब देने से मना कर दिया। रात में जब बुजुर्ग अपने घर जा रहा था। तब रास्ते में उधार शराब मांगने वाले खड़े थे और उसे पकड़ कर मारने लगे और उसे पटक दिया और जमकर मारपीट की।
इस घटना के बाद आरोपी युवक मौके फरार हो गए। बुजुर्ग चेतराम को सर में भी चोट लगी है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों को तलाश कर रही है। वही घायल चेतराम को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित