April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

घोषित हुए नीट यूजी रि-एग्जाम के नतीजे, NTA ने 813 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड किए जारी

नईदिल्ली: नीट यूजी 2024 का री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट उन स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया है, जिन 1563 के लिए फिर से एग्जाम देने का ऑप्शन दिया गया था। यह एग्जाम 23 जून को 2 बजे से हुआ है।

रिएग्जाम 1563 छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। रिएग्जाम में 1563 में से 813 कैंडिडेट्स ने पेपर दिया था। रिजल्ट लिंक exams.nta.ac.in/NEET/ पर एक्टिव है। योग्य उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

फाइनल आंसर की का डायरेक्ट लिंक

नीट परिणाम 2024: ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट-exams.nta.ac.in पर जाएं.
  2. मेन पेज परर NEET स्कोरकार्ड लिंक चुनें.
  3. आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें.
  4. नया स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
  5. इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें

NEET 2024 के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल नीट यूजी पेपर में 996,393 पुरुष उम्मीदवार और इतनी 1331,321 महिला उम्मीदवार और 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हुए थे। एनटीए ने 4 जून को एनईईटी परिणाम 2024 जारी किया था। जिसमें 67 छात्रों ने AIR 1 पाई थी और 1500 से अधिक छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले थे। इसके बाद कई छात्रों ने धांधली का आरोप लगाया। विरोधों के बाद सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में NTA ने 1563 का NEET रिजल्ट वापस लेने का किया ऐलान किया था। कोर्ट ने कहा था। इन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2024 Re-test Result में चेक करें ये सभी डिटेल-

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

आवेदन संख्या

जन्म की तारीख

Category and sub-category

प्रत्येक विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान) में प्राप्त अंक

कुल प्राप्त अंक

प्रतिशतक स्कोर

AIR

Category rank

राज्य रैंक

राष्ट्रीयता

Qualifying status

विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ स्कोर

Share to...