देश मे ड्रग्स के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई विभिन्न राज्यो की पुलिस इंटेलिजेंस ओर जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय नेवी को ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता मिली हैं। पहली बार 12000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई है जो कि एक बहुत बड़ी सफलता हैं।
केरल में एनसीबी और भारतीय नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 12 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। रेड के दौरान 2500 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है। ये पहली बार जब भारत में मेथामफेटामाइन ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप मिली है। नौसेना ने खेप के साथ एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ड्रग्स अफगानिस्तान से समुद्र के जरिए केरल लाई गई थी। NCB के अलावा, श्रीलंका और मालदीव के साथ साझा किए गए इनपुट के आधार पर ये बरामदगी हुई है।
एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक अब तक के ऑपरेशन में लगभग 3200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। ये ऑपरेशन अफगानिस्तान से भारत में तस्करी की जा रही ड्रग्स के खिलाफ चलाया गया है।
इनपुट के आधार पर नेवी ने समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को इंटरसेप्ट किया था। जहाज से संदिग्ध मेथामफेटामाइन की 134 बोरियां बरामद की गईं और एक ईरानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। रोकी गई स्पीड बोट में एक व्यक्ति सवार था जिसके पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। बरामद बोरे, पाकिस्तानी नागरिक, पकड़ी गई नाव और मुख्य जहाज से बचाई गई कुछ अन्य वस्तुओं को 13 मई को मट्टनचेरी घाट, कोचीन लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए NCB को सौंप दिया गया।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन