अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर बड़ा ऐलान किया है। अब सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर के बजाए उसके प्रतिद्वंदी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए पृथ्वी पर वापस लौटेंगी। नासा ने ऐलान किया है कि सुनीता विलियम्स का इस साल धरती पर लौटना मुमकिन नहीं है।
बता दें कि सुनीता विलियम्स 5 जून को अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ स्पेस स्टेशन में गई थीं और स्पेसक्राफ्ट में खराबी आने के बाद से वो वहीं फंस गईं। डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन दोनों अब तक अंतरिक्ष में ही फंसे हुए हैं।
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अगले साल स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल के जरिए धरती पर वापस लाने की योजना की घोषणा की गई है। वे दोनों फरवरी 2025 तक धरती पर वापस लौट आएंगे। एलन मस्क की स्पेसएक्स के जरिए दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने की योजना है, जिसे लेकर नासा और स्पेसएक्स ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने दो महीने पहले 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। दोनों बोईंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। उन दोनों को अंतरिक्ष स्टेशन से एक हफ्ते के अंदर वापस लौटाना था, लेकिन वे नहीं लौट पाए। दोनों इस वक्त भी स्पेस में फंसे हुए हैं।।
नासा के चीफ बिल नेल्सन ने बताया कि सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से अगले साल फरवरी तक धरती पर लौट आएंगी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर सुरक्षित और सकुशल Crew-9 के साथ लौटेंगे। बोईंग स्टारलाइनर में आई हीलियम लीक और थ्रस्टर्स की दिक्कत के चलते सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी हो रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित