November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Narmadapuram Mini Prayagraj Mela Updates: बांद्राभान के तट पर महर्षि नारद को मिली थी श्राप से मुक्ति, जानें मेले की मान्यता

नर्मदापुरम: हर वर्ष की तरह मां नर्मदा एवं तवा नदी के संगम स्थल पर लगने वाला कार्तिक माह मेले का शुभारंभ सोमवार से हो गया। पांच दिवसीय मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा, जबकि समापन 26 नवंबर को होगा। इस दौरान मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। नर्मदापुरम के मिनी प्रयागराज के नाम से इस मेले को जाना जाता है। मेले को लेकर मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा पर संगम स्थल पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी कारण पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। इस वर्ष मेले का 200वां वर्ष है।

🙏 बांद्राभान के तट पर महर्षि नारद को मिली थी श्राप से मुक्ति

कार्तिक माह की पूर्णिमा पर संगम स्थल बांद्राभान पर लगने वाले मेले को लेकर कई मान्यताएं हैं। मान्यता है कि प्राचीन समय में श्री हरि के श्राप से महर्षि नारद का मुख बंदर की तरह दिखाई देने लगा था। इसके बाद नारद जी ने श्राप से मुक्ति पाने के लिए नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान पर आकर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां नर्मदा ने उन्हें इस श्राप से मुक्ति दिलाई थी।

🇮🇳 मेले में लगाई विकसित भारत की प्रदर्शनी

नर्मदापुरम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बताया “मां नर्मदा और तवा के संगम स्थल बांद्राभान पर आयोजित मेले में पहली बार विकसित भारत की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले के लिए इस बार व्यवस्था बेहतर की है। पहले से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। करीब 350 से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। ये तीनों शिफ्टों में काम करेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से पूरा अमला तैनात किया गया है।”

🚁 मेले में सुरक्षा के खास इंतजाम

कलेक्टर ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर, CMHO सभी डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मेले में लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी के रूप में अस्थाई कैंप लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए सड़क मार्ग की मरम्मत कराई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर पालिका की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मेले में ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके जरिए 2 किलोमीटर रेंज की मेले की मॉनिटरिंग हो सकेगी। 22 स्थानों पर पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

Share to...