MP Higher Education : उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही प्रोफेसर्स के एक हजार पदों पर भर्ती होगी। बाकी पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। सभी छात्रों को एडमिशन मिले और उन्हें शिक्षा के साथ प्रोफेशनल शिक्षा मिले, इसके प्रयास किए जाने लगे हैं।
सरकार जल्द ही 517 कॉलेजों में से 200 कॉलेजों को सर्व सुविधायुक्त करने जा रही है। इसमें छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही कॉलेज में मिलने लगेंगी। इन कॉलेजों को आदर्श बनाया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य को पढ़ाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर अतिथि विद्वान को रखने पर विचार किया जा रहा है। एक महाविद्यालय में 3 प्राचार्य की ट्रेनिंग होगी।
प्रदेश के 550 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत कर सह प्राध्यापक बनाए जाएंगे। प्राध्यापकों की पेंशन का सरलीकरण किया जाएगा। साथ ही, जनभागीदारी समिति का भी गठन किया जाएगा। कोरोना काल में कॉलेजों में ठीक समय में परीक्षा हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई है।
कोरोना के कारण छात्रों में डिप्रेशन बढ़ रहा है। इसके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें छात्र पढ़ाई से लेकर अन्य तरह से तनाव के कारणों की जानकारी ली जाएगी। वहीं गली-मोहल्ले में खोले जा रहे कॉलेज पर लगाम लगाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और छात्रों को सुविधाएं बढ़ाने पर है।
प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। कॉलेजों में रोजगार प्रशिक्षण और वोकल फॉर लोकल के लिए काउंसलिंग अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कैबिनेट के निर्णय के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के आधार पर 5 प्रतिशत भर्ती की कार्यवाही पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग शिक्षक अभिभावक योजना के माध्यम से प्रत्येक शिक्षक द्वारा अपने आवंटित विद्यार्थियों से नियमित संवाद करेंगे।
इसके साथ ही मंत्री यादव ने बताया कि एडमिशन के 5 चरण पूर्ण किए जा चुके हैं। एक चरण दीपाली के बाद और करेंगे। ताकि बचे हुए बच्चों को भी एडमिशन मिल जाए। कोरोना के चलते परीक्षा का विकल्प निकाला जाएगा, जिससे बच्चों का नुकसान न हो।

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा