November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा की 9 और कांग्रेस की एक सीट पर जीत

MP By Election : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 विधानसभा (Assembly) सीटों पर हुए उपचुनावों (By Election) के नतीजे के लिए मतगणना जारी है। सभी सीटों का रुझान आ चुके हैं। सरकार बनाने के लिए बीजेपी (BJP) को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आठ सीटों को जीतने की जरूरत है। चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट (Website) के अनुसार रुझानों के 28 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 19 बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस (Congress) को 7 सीट पर बढ़त मिली है।

एक सीट पर बसपा (BSP) को बढ़त है। इन नतीजों से साबित होगा कि 6 महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस (congress) वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा (BJP) अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव (By Election) कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर.चंबल क्षेत्र की हैं।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (By Election) सत्ता का भविष्य तय करेंगे। बीजेपी (BJP) ने अभी तक 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। सुवासरा (Suwasra) सीट से बीजेपी (BJP) के हरदीप सिंह डंग और मंधाता सीट से बीजेपी (BJP) के नारायण पटेल (Narayan Patel) जीत गए हैं। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के लिए मतगणना हो रही है।

Share to...