देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश की राजधानी में लगातार कोरोनावायरस पॉजीटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार पूरे देश में 5000 से ज्यादा कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिसको लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है।
पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5880 केस मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है। यानी हर 100 टेस्ट में से करीब 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67% हो गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 2500 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी पॉजिटिविटी रेट 21.15% पहुंच गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा हैं।
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा राजधानी भोपाल में 9 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्टेट कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के इंदौर में 6, जबलपुर में 5, नर्मदापुरम में 3 के अलावा ग्वालियर,पन्ना,सतना, रायसेन में 2-2 और दतिया खंडवा और उज्जैन में 1-1 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में 63 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में 582 नमूनों की जांच की गई। मध्यप्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4587 हो गई है वहीं मुंबई शहर में रविवार को 211 नए मामले दर्ज किए गए, यह लगातार छठा दिन है, जब शहर में 200 से अधिक मामले मिले हैं। महाराष्ट्र राज्य में COVID-19 की मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है।
बिहार में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस पटना में मिले हैं। इससे पहले 46 मामले सामने आए थे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो राज्य में कोरोना के 1,764 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शिमला में वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सिरमौर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।।उन्होंने कहा कि मृतक 50-81 आयु वर्ग के सभी पुरुष थे।
राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है।
देश के विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ती कोरोना मरीजो की संख्या के बाद सरकारे हाई अलर्ट पर है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार राज्यों में कोविड-19 को लेकर मॉक ड्रिल की गई। जिसमें विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की गई वह व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित