राज पटैरिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, जहाँ पर वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस मे आयोजित होने वाली एआई समिट में हिस्सा लेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अमेरिकी यात्रा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहेगी, जिसमे इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार को और भी मजबूत बनाने को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। ट्रंप नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी मानते है और यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूत बनाएगी।
गौरतलब है कि, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही लगातार कई बड़े फैसले ले रहे है जिसका असर लगभग पूरी दुनिया मे देखने को मिल रहा है । ट्रम्प ने कई देशों मे टैरिफ लगाने की बात कही थी और उन्होंने कुछ देशों में टैरिफ लगा भी दिए है, उन्होंने ब्रिक्स देश जो कि डीडॉलराईजेशन पर काम कर रहे है, उन पर भी 100 परसेंट टैरिफ लगाने की बात कही है, हालाँकि भारत की ओर से यह स्पष्ट किया जा चुका है कि वह किसी भी प्रकार से डीडॉलराइजेशन के पक्ष मे नही है। भारत अपने व्यापार मे सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को करता है इसीलिए भारत कभी भी नही चाहेगा कि अमेरिका से संबंध खराब हो।
भारत – अमेरिका की यह द्विपक्षीय वार्ता रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहेगी। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़ी डील तय की जा सकतीं हैं साथ ही यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूत करेगी ।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान