नईदिल्ली: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी आज गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला है, हालांकि इस पर फैसला आज गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा कि वह कांग्रेस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं। इसके साथ ही कई पड़ोसी और अन्य राष्ट्र अध्यक्षो को भी न्यौता दिया गया है और वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं।
शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नरेंद्र मोदी यहां से सदैव अटल के लिए रवाना हो गए। महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करने के बाद नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजली दी।
मोदी सरकार का आज शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक बुलाई गई। इस अहम बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही बीएल संतोष भी शामिल हुए। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले शनिवार शाम को नरेंद्र मोदी से भी अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने मुलाक़ात की थीं और कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर चर्चा कर की थी।
राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा का अभेद चक्र बनाया गया हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई हैं। नई दिल्ली का इलाका नो फ्लाइंग जोन रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 3 हजार जवान, 15 कम्पनी पैरामिलेट्री फोर्स के जवान, NSG, SPG और इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी भी तैनात होंगे। शाम 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण शुरू हो जाएगा। नई दिल्ली की सीमा में आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। नई दिल्ली इलाके की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं। दिल्ली पुलिस ने 8 जून को वीवीआईपी रूट को लेकर एक डमी काफिला निकाला, जिसमें टाइमिंग कितनी और क्या होगी इसके बारे में पड़ताल की गई। दिल्ली के उन तमाम होटलों में, जहां विदेशी मेहमान रुके हैं। वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण