इंदौर: आखिरकार मेट्रो कोच का इंतजार खत्म हुआ। मेट्रो के तीन कोच बुधवार देर रात इंदौर पहुंचे। 7 दिन पहले कोच गुजरात के सांवली से निकले थे। मंगलवार रात तक कोच इंदौर से 120 किलोमीटर दूर थे और ये दूरी बुधवार को पूरी कर ली गई। फिर इन तीनों कोच को बड़े कंटेनर में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से लाया गया। कोच 60-60 वजनी है।
करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय कर मेट्रो ट्रेन के कोच इंदौर पहुंचे। सुबह 8.45 बजे कोच क्रेन की सहायता से ट्राले से उतारे गए। इसके साथ ही पूजा की गई।
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार अगले माह के पहले पखवाड़े में मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर नजर आएगी। इसी के साथ ट्रायल व लोकार्पण होगा। यार्ड में 25 ट्रेन रखने की क्षमता है। कोचों को पटरी पर पहुंचाने के लिए फोर पाइंट जैक क्रेन मेट्रो डिपो में लाई गई है। बताया जाता है कि इसकी अनलोडिंग में समय लगेगा। कोच मेट्रो डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में ले जाकर टेस्टिंग ट्रैक पर चेक होगा फिर कोच मेट्रो के वायडक्ट पर पहुंचेगा। इस तरह 14 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन संभावित है।
गांधी नगर से टीसीएस चौराहे तक 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल रन करना है। इस हिस्से में 5 स्टेशन आएंगे। हर स्टेशन पर 8-8 एस्केलेटर लगना हैं, लेकिन अभी सिर्फ 2 स्टेशन पर 3 एस्केलेटर लगे हैं। एक स्टेशन पर एस्केलेटर का काम जारी है।
गांधी नगर में बने डिपो में यार्ड का काम भी अभी अधूरा है। इसी जगह मेट्रो के कोच रख यहीं से मेट्रो ट्रेन को रैंप तक लाने की प्रक्रिया होगी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित