भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में कई इलाको में लगातार भारी से अतिभारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से प्रदेश की कई प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदिया उफान पर है।
आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट और बाकी इलाकों के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में एक बड़ा मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। ट्रफ लाइन दीघा, बीकानेर, राउरकेला, सीकर, पेंड्रा रोड, शिवपुरी के मानसूनी सिस्टम से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनती नजर आ रही है। गुजरात के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात बनता दिखाई दे रहा है। इसी तरह एक कोस्टल ट्रफ लाइन गुजरात के दक्षिणी हिस्से से केरल तक जाती नजर आ रही है।
मौसम विभाग ने सागर, भिंड, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। वही दमोह, ग्वालियर, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, श्योपुर, टीकमगढ़, गुना, निवाड़ी, दतिया के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रीवा, भोपाल, सतना, नीमच, मैहर, मंदसौर, उमरिया, आगर-मालवा, कटनी, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, देवास, छिंदवाड़ा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश जारी हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित