April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

करोड़ो भारतीयों का मेडल का सपना टूटा, विनेश फोगाट ज्यादा वजन के चलते हुईं ओलंपिक से अयोग्य घोषित

पेरिस ओलंपिक से भारतीयों के लिए आज बड़ी बुरी खबर आई हैं। रेसलिंग में गोल्ड मेडल की आस लगाएं बैठे करोड़ो भारतीयों को आज बड़ा झटका लगा हैं। फायनल से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

भारतीय ओलिंपिक संघ ने कहा कि बड़े खेद के साथ ये बताना पड़ रहा है कि महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगरी से विनेश फोगट की अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब विनेश फोगाट फाइनल मैच नही खेल पाएंगी साथ ही उन्हें ओलंपिक में कोई मेडल भी नही मिलेगा।

दरअसल आज बुधवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उन्हें महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले अधिक वजन का पाया गया था। विनेश ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर दिया गया।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार- यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा। विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया, ऐसे में भारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका लगा है। बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता हैं। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला वर्ग के 50 किलोग्राम के फाइनल से बाहर होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। हालांकि, विनेश फोगाट को 150 ग्राम वजन ज्यादा होने पर आयोग्य ठहरा दिया गया है।

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मन की बात रखी। साथ में उन्होंने कहा कि वो बेहतरीन खिलाड़ी हुआ, ये देश के लिए दुख की बात है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सांसद, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व में ओलंपिक विजेता पीटी ऊषा से इस मामले पर बात की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।”

दूसरी तरफ उनके पिता का बयान सामने आया है कि जिसमें उन्होंने कहा कि अब फाइनल गेम में इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है, अब जो होना था, वो हो गया है। अब विनेश अगले 2028 ओलंपिक की तैयारी करेगी। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि खेल से पहले ज्यादा वजन न घटाएं और सावधानी बरतें।

Share to...