April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भागीरथपुरा पहुँचे महापौर भार्गव, नल से पानी लेकर खुद पिया पानी, लोगो को दिलाया भरोसा, यह की अपील

इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पानी की पाइपलाइन सुधारने का काम लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में कई दिनों बाद आज क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फिर से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े थे, वहीं इस घटना में कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। इसके बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और पूरे इलाके में पानी की लाइनों की जांच व मरम्मत का काम शुरू किया गया।आज करीब 30 प्रतिशत इलाके में पानी की सप्लाई बहाल की गई।

इस दौरान इंदौर के महापौर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने नल से पानी लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और लोगों के सामने पानी पीकर यह भरोसा दिलाया कि सप्लाई किया जा रहा पानी अब सुरक्षित है। महापौर ने कहा कि सभी जरूरी जांच और टेस्ट पूरे होने के बाद ही पानी छोड़ा गया है। इसके बावजूद उन्होंने लोगों से अपील की कि एहतियात के तौर पर कुछ दिन तक पानी उबालकर ही पिएं और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।

महापौर ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अभी पाइपलाइन सुधार का काम जारी है। फिलहाल लगभग 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 70 प्रतिशत काम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि पूरे इलाके में जल्द ही सुरक्षित पानी की सप्लाई बहाल की जा सके।

Share to...