इंदौर: शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर राजमोहल्ला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, श्रीमती कंचन गिद्ववानी, पूर्व पार्षद भरत पारीक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके पश्चात महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहीद हेमु कालानी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित