जबलपुर :- जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी मोहनिया में खुलेआम चल रही वाहनो में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में अचानक भगदड़ मच गई। जहाँ एक ओमनी वैन में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के चलते अचानक ओमनी वैन में आग भड़क उठी। जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई।
आग लगते ही क्षेत्रीयजनो ने इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी जहाँ मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ी ने जलती हुई ओमनी वैन की आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता ओमनी वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।
वही बताया जा रहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां आसपास रहवासी इलाका है। जिसमें खुलेआम गैस रिफिलिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा था। वही जिस प्रकार से अवैध गैस रिफिलिंग का काम फल फूल रहा था उस पर रांझी पुलिस के ऊपर सवालिया निशान उठ रहे है।
बताया जा रहा है की पुलिस को भी अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पूर्व से थी,लेकिन पुलिस ने कभी छापामार कार्यवाही नही की। वही सूचना पर पहुँची 100 डायल पुलिस ने मौके पर जाकर प्रकरण दर्ज कर रांझी पुलिस को दिया है। वही देखना होगा की रांझी पुलिस अब अवैध गैस रिफिलिंग करने वालो के विरुद्ध किस प्रकार की कार्यवाही करती है।
वही ओमनी वैन किसी निशान राजपूत की बताई जा रही है जो अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कराने पहुँचा था। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नही हुई।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित