Marriage : इंदौर (Indore) में लगातार नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों में इजाफा होते जा रहा है। जिसे देखते हुए जिले में शादियों पर भी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम इंदौर जिले में किसी को भी शादी की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि जो स्थिति है, उसके हिसाब से अपने यहां की शादियां टाल दें। यदि किसी ने शादी की तो आप मानकर चलिए कि आप खुद के साथ अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं। ऐसे आयोजन पर 100 फीसदी संक्रमण होगा। 30 अप्रैल तक कोई घर से बाहर न निकले।
जो अभी संक्रमण दर स्थिर हुई है, उसे कम होने में टाइम लगेगा। अस्पतालों में बेड फुल हैं। जिस प्रकार से यह महामारी फैल रही है, किसी भी देश में इस प्रकार से मेडिकल व्यवस्था नहीं हो सकती कि इतने मरीजों को आईसीयू और एचडीयू बेड उपलब्ध करवाया जा सके। इंदौर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 804 तक पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों के मामले में भी यह आंकड़ा सबसे बड़ा है। इसके पहले 14 अप्रैल 2021 को 1693 संक्रमित मिले थे। अप्रैल के 18 दिनों की बात करें, तो 20,586 केस मिले हैं। इसके अलावा 92 संक्रमितों की जान गई है।

More Stories
CD Controversy And BJP History: जानिए कौन हैं संजय जोशी और एक सेक्स सीडी कांड ने कैसे पलट दी थी उनकी पूरी राजनीतिक सियासत
Indore News Updates: दिसंबर तक एम्स में लगेगा दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, माता-पिता ने ली राहत की सांस
Championship 2026 Rohit Singh Gwalior: दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में रोहित सिंह का शानदार प्रदर्शन, कोच और फेडरेशन को दिया श्रेय