Lockdown Marriage PPE Kit: लॉकडाउन की वजह से प्रदेशभर में शादियों पर बंदिशें लगी हुई हैं। ऐसे में (Ratlam) रतलाम शहर की एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट (PPE) पहनकर सात फेरे लिए। वजह जान कर आप शायद और भी हैरान रह जाएगें, दूल्हे कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) था। यही नहीं, शिकायत मिलने पर शादी रुकवाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही शादी हुई। दोनों परिवारों के 4-4 लोग ही इसमें शामिल हुए। परिवार के लोग ने वीडियो कॉल पर ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
प्रशासन को सोमवार को सूचना मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव लड़के की शादी की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने मामले पर आपत्ति जताई। परिवारों के बुजुर्गों ने अधिकारियों से शादी न रुकवाने की गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने बड़े अफसरों से बात की और पीपीई किट में इस शादी को पूरा करवाया। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ इतना है कि बड़े बुजुर्गों की इच्छा भी पूरी हो जाए और सरकार के निर्देशों का का पालन भी हो सके।
रतलाम के परशुराम विहार निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा की शादी महेश नगर निवासी संजना वर्मा से 26 अप्रैल को होना तय हुई थी। इसी दौरान आकाश वर्मा की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आई। इसके बाद भी दोनों परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया। शहर के एक मांगलिक भवन में शादी की रस्में पूरी होनी थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने पॉजिटिव के शादी करने की सूचना प्रशासन को दे दी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित