एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। मलेशिया के खिलाफ खेले गए मैच में आते ही भारतीय टीम का आक्रमण देखने को मिला। भारतीय टीम ने अपनी धाकड़ फॉर्म दिखाई और मलेशिया को पीछे छोड़ दिया। भारतीय हॉकी टीम में मलेशिया पर 8-1 से बड़ी जीत दर्ज की।
मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने बढत बना ली थी। भारत की तरफ से तीसरे ही मिनट में गोल देखने को मिला। राज कुमार पाल ने रिवर्स फ्लिक से गोल करते हुए मुकाबले में भारत को आगे कर दिया। अरजीत सिंह ने दूसरा गोल करते हुए बढत को डबल कर दिया। उन्होंने छठे मिनट में मलेशियाई सर्कल को बीट करते हुए गेंद को नेट तक पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरे गोल की बारी थी। छठे मिनट में ही जुगराज ने गोल किया। यह पेनल्टी कॉर्नर था। लीड 3-0 हो गई तथा नौवें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर आया लेकिन इस बार भारत इसे भुना नहीं पाया।
दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से एक और गोल आया और इस बार हरमनप्रीत ने धमाल मचा दिया। पेनल्टी कॉर्नर पर मिले मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने लीड को 4-0 कर दिया। इसके बाद 25वें मिनट में राजकुमार ने गोल कर दिया और हाफ टाइम से पहले ही भारत के पास 5 गोल हो गए। इसके बाद राजकुमार ने (31वें मिनट में) एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक बनाई, स्कोर 6-0 हो गया। पहले हाफ की समाप्ति के बाद मलेशिया के लिए एक गोल आया। यह अकिमुल्लाह अनुअर की तरफ से आया। इससे स्कोर 6-1 हो गया। इसके बाद भारत की तरफ से सातवाँ और आठवाँ गोल हो गया तथा स्कोर 8-1 पर जा पहुंचा। इसी स्कोर के साथ भारत ने मुकाबला जीत लिया, टूर्नामेंट में भारत की लगातार यह तीसरी जीत है। भारत ने एकतरफा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया पर 8-1 से बड़ी जीत दर्ज की।
विदित हो कि इससे पहले भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से पराजित किया था। जापान के खिलाफ टीम इंडिया ने 5-1 से जीत दर्ज की थी और अब और बड़ी विजय हासिल हुई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित