April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जंगल में अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारीयो पर बड़ी कार्रवाई 15 लीडरों के 40 मकान जेसीबी से किये ध्वस्त

बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में तीसरे दिन भी जंगल मे अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई जारी हैं। तीसरे दिन 15 अतिक्रमणकारी नेताओ के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने पर हमला कर 3 आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने के बाद से ही जिले की पुलिस जंगलों में अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही में लगी है। आज सोमवार को तीसरे दिन भी जंगलों में अवैध अतिक्रमण को तोड़ने में लगी है।
आज हुई कार्यवाई में 40 लोगो के मकान तोड़े गये। अतिक्रमणकारियो के 15 लीडरों के 40 मकान पर बुलडोजर चलाया गया। बाकडी,पानखेड़ा क्षेत्र में यह कार्यवाई की गई।

बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार के अनुसार आज बड़ी कार्यवाई की गई है करीब 15 जो नेता है उनके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। तीसरे दिन बाकडी के जंगलों में यह कार्यवाई की गई है और लगातार अवैध अतिक्रमणकारियों के मकानों पर कार्रवाई जारी है। करीब 7 जेसीबी, 4 वज्र वाहन, सैकड़ो पुलिस कर्मियों, स्पेशल फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। आगे भी कार्रवाई की जाएंगी।

Share to...