April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ओडिशा में नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 2 लोगो की मौत 8 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ओडिशा: ओडिशा में एक बड़ा हादसा हो गया हैं। नदी में नाव पलटने से 2 लोगो की मौत हो गई है वही 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही हैं।

ओडिशा के बृजराजनगर लखनपुर ब्लॉक के छत्तीसगढ़ की सीमा पर रेंगाली थाना अंतर्गत तथा 19 खंड मौजा के कंडेइकेला पंचायत के शरधा गांव के नौका घाट से बरगढ़ जिले के बंजीपाली जा रही एक नाव हीराकुद जल भंडार के पिछवाड़े महानदी में पलट जाने से आज शुक्रवार को एक भयावह हादसा हो गया।

बताया गया है कि इस नाव पर 50 से अधिक महिला, पुरुष, बच्चे इत्यादि लोग सवार थे। इलाके के मछुआरों के अथक प्रयासों से 40 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने तथा 8 लोगों के लापता रहने की जानकारी मिली है। पानी में लापता लोगों को खोजने का प्रयास फिलहाल जारी है। नाव में अधिकांश यात्री पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के होने की जानकारी मिली है। जो ओडिशा के बरगढ़ जिले को जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार मृतक महिला भी छत्तीसगढ़ के खरसिया इलाके के अंजोरीपाली गांव की 40 वर्षीय राधिका निषाद होने की जानकारी मिली है। हालांकि इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है। लापता लोगों को खोजने का प्रयास जारी है।

झारसुगुड़ा जिलाधीश अबोली सुनील नरवणे तथा पुलिस अधीक्षक स्मिथ पी परमार दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक पदक्षेप ले रहे है। मामले की सूचना पाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों के परिवारों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों की चिकित्सा के सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Share to...