April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन, सीएम ने जताया दुःख

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का आज बुधवार, 12 फरवरी को दुःखद निधन हो गया है। 87 वर्षीय सत्येंद्र दास की ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के कारण तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में रविवार को भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्हें मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर भी था। अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सत्येंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था।

महंत सत्येंद्र दास को कल दोपहर 12:00 बजे जल समाधि दी जाएगी। दास का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा है। लोग दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। सत्येंद्र दास के शिष्यों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दास के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा है, ”परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!”

Share to...