मध्यप्रदेश के सतना जिले की रहने वाली वैष्णवी ने रूस के मॉस्को में हुए इंटरनेशनल वुशु स्टार चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वैष्णवी की इस बड़ी जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
फाइनल मुकाबले में वैष्णवी ने रूस के खिलाड़ी को उसके घर में हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले वैष्णवी सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की वुशु प्लेयर को हराकर फाइनल तक पहुंची थी।
मॉस्को में हुई इस प्रतियोगिता में कुल 12 देशों के वुशु खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें मध्य प्रदेश के 5 खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल हुए थे। इन सब के बीच सतना के रामपुर की रहने वाली वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के बूते खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ वैष्णवी ने मध्य प्रदेश के साथ साथ सतना जिले का भी नाम रोशन किया है।
इससे पहले साल 2019 में हुए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी वैष्णवी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वैष्णवी के पिता विनोद त्रिपाठी मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बहन गीतांजलि एक वुशु प्लेयर हैं और वे एक इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वैष्णवी बताती है कि उनकी बड़ी बहन के चलते ही उनका रुझान वुशु की तरफ बढा। बेटियों की रुचि देख कर पिता ने भी उनका भरपूर सहयोग दिया हैं। अब बेटियों ने भी गोल्ड मेडल जीतकर पिता को गौरवान्वित किया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित