Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव (By election) में कई निर्दलीय उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिना विधायक बने 6 महीने होने पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 2 मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद राजपूत (Govind Rajput) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है।
मुख्यमंत्री (CM) ने दोनों नेताओं के इस्तीफा स्वीकार कर राजभवन (Rajbhawan) भेज दिए। बता दें कि दोनों ही नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindia) के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे। ये दोनों इस बार के उपचुनाव (By election) लड़ रहे हैं। संवैधानिक प्रावधान है कि कोई भी मंत्री सदन का सदस्य बने बिना 6 महीने से ज्यादा समय तक मंत्रीपद पर नहीं रह सकता है।
उपचुनाव (By election) की बात करें तो सांवेर (Sanwer) विधानसभा उपचुनाव (By election) में मुख्य मुकाबला बीजेपी के तुलसीराम सिलावट (Tulsi Silawat) और कांग्रेस (Congress) के प्रेमचंद गुड्डू (Premchand Guddu) के बीच है। हाल ही में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) ने नामांकन भरा तो वहीं, अगले दिन गुरुवार को प्रेमचंद गुड्डू (Premchand Guddu) ने भी नामांकन दाखिल किया। सांवेर से 4 बार विधायक रहे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) ने अबकी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित