November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत एल.टी.टी. सर्जन को प्रदाय किया गया आधुनिक लैप्रोस्कोप

भोपाल: मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत महिला नसबंदी को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के विभिन्न जिलों रायसेन, राजगढ़, अशोकनगर, आगर-मालवा, सतना, रतलाम, डिडौरी, खरगौन, पन्ना, रीवा, ग्वालियर, भोपाल एवं इंदौर के एल.टी.टी. सर्जन को आधुनिक एवं उपयोग में आसान लैप्रोस्कोप प्रदान किये गये।

इन आधुनिक लैप्रोस्कोप से महिला नसबंदी में आने वाली जटिलता पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण किया जाना संभव होगा। नये सर्जन भी इन लैप्रोस्कोप का उपयोग भलीभांति कर सकेंगे। आधुनिक लेप्रोस्कॉपी उपकरण से सर्जरी में कम समय लगता है साथ ही सर्जरी उपरांत हितग्राही की रिकवरी भी जल्दी होती है।

Share to...