April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Lockdown 3: मिलेगी छूट, यहां जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को रेड जोन में रखा है। इसके तहत आने वाली छूट लोगों को मिलेगी। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बार लॉकडाउन के दौरान कई रियायतें भी दी गई हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने कुछ रियायतें देने का ऐलान किया है। इसी के आधार पर अन्य शहरों में कार्य प्रणाली तय की जाएगी।

इन्हें चीजों में मिलेगी 4 मई से छूट

– सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। जो जरूरी सेवाओं से संबंधित हैं, वहां 100 प्रतिशत लोग आएंगे। गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में डिप्टी सेक्रेट्री और 33 फीसदी स्टाफ आएगा। निजी संस्थान में भी 33 फीसदी स्टाफ आएगा।

– सेल्फ एम्प्लॉय को इजाजत दी गई।

– स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप खुलेंगी।

– प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्राइवेट सिक्योरिटी खुलेंगे।

– जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी। उनकी सप्लाई चेन भी खुलेगी।

– आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं रहेंगी।

– कार में ड्राइवर समेत पीछे 2 लोगों को अनुमति हैं लेकिन सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए।

– शादी में 50 लोगों को इजाजत।

– किसी की मौत हुई है तो वहां 20 लोग से अधिक न हो।

ये सब रहेंगे बंद, खुले तो होगी कार्यवाही

– स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स, सोशल, पॉलिटिकल, सांस्कृतिक जमावड़ा बंद रहेगा।

– सैलून की दुकान भी बंद रहेगी।

– होटल, रेस्टोरेंट बंद।

– शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर निकलना बंद।

– पब्लिक ट्रेवल सिस्टम बंद। मेट्रो, बस, रेल, एयर, रिक्शा, ऑटो रिक्शा सेवा बंद।

– 65 साल से ऊपर बुजुर्ग, गर्भवती, कोई अन्य बीमारी, 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर में रहेंगे।

– कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे, लेकिन जरूरी सामान की दुकान खुलेंगी।

Share to...