April 28, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया अर्थ डे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इंदौर – अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है । इसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना है । अर्थ डे पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

द न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अर्थ के विषय में स्कूल के प्राचार्य ने जानकारी दी । इसके लिए स्कूल की इंचार्ज छाया रघुवंशी ने विशेष रूप से नर्सरी से केजी सेकेंड के बच्चों को तैयार किया था। बच्चों ने इसके लिए विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखकर कविता सुनाई ।

इस मौके पर केजी सेकेंड की छात्रा सौम्या नामदेव ने ‘पृथ्वी हमारी सबसे न्यारी… इसमें बस्ती दुनिया सारी” कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी टीचर मौजूद रहे।

Share to...